उत्तर प्रदेशरायबरेलीलखनऊ

प्रियंका गांधी ने रायबरेली पहुंचकर चुनाव प्रचार की संभाली कमान

Listen to this article

लखनऊ : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव की कमान संभालने के लिए रायबरेली पहुंच गई हैं। उन्होंने भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हालात बहुत खराब हैं। मैं यहां आ गई हूं। चुनाव में 329 घंटे बाकी हैं। लगातार काम करना है। हर हाल में जीत दर्ज करनी है। मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ूंगी। अभी जिसे डर लगता है वो पीछे हट जाए फिर नहीं हटने दूंगी। उन्होंने कहा कि रायबरेली वो किला है जिसे भाजपा ढहा नहीं पाई है। यहां पर हमारी जीत का संदेश दूर तक जाएगा। तैयार हो जाइए। चुनाव तक लगातार काम करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के जज्बात उभारकर वोट की राजनीति कर रही है। युवा रोजगार की नौकरी की मांग करते हैं भाजपा पाकिस्तान की बात कर रही है। जनता महंगाई से परेशान है लेकिन उस पर कुछ नहीं करते हैं। कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बांड लाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिस्ट सामने आई तो पता चल गया। भाजपा इलेक्टोरल बांड के जरिए धन देने वालों के नाम गुप्त रखती है।

मोदी यदि विश्व के बड़े नेता हैं तो देश में रोजगार दिलाएं
अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर एक के बाद एक तीखे प्रहार किए। कहा कि मोदी यदि विश्व के सबसे बड़े नेता हैं तो देश में रोजगार क्यों नहीं लाते हैं। सत्ता पाने के लिए अरबपतियों से सांठगांठ करते हैं और कांग्रेस को सबसे भ्रष्ट पार्टी बताते हैं। परिवारवाद की बात करते हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी में भाई, बहन, चाचा, चाचियां इकट्ठे हो रहे हैं। क्या यह परिवारवाद नहीं है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button