देश
पार्टी नेतृत्व ने मुझे मेरे ‘कुकर्मों’ को छिपाने के लिए निष्कासित किया
छत्तीसगढ़: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह ने पार्टी से निकाले जाने के एक दिन बाद सोमवार को पार्टी नेतृत्व की आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने अपने ‘कुकृत्य‘ को छिपाने के लिए उन्हें (सिंह को) हटाया है। सिंह ने निष्कासन पत्र में अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंडन किया और जेसीसी (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी पर आरोप लगाया कि जोगी ने पिछले महीने रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फोन पर उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया था।






