देश
पाकिस्तानी समकक्ष के साथ वीजा मसले पर चर्चा की
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी-अमृतसर) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बाघा सीमा के रास्ते लाहौर पहुंचा और अपने पाक समकक्ष पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) तथा इवैकुई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर वीजा नीति में ढील देने पर चर्चा की ताकि अधिक से अधिक भारतीय सिख पाकिस्तान में अपने पवित्र स्थानों की यात्रा कर सकें।






