देश

दुर्घटनाग्रस्त हुई गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस

गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से एक बार फिर से हादसे का शिकार हो गई है। यह हादसा वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने एक गाय आ गई। गाय से टकराने के बाद ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इतना ही नहीं, ट्रेन में पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही बंदे भारत एक्सप्रेस के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय से टक्कर खाने के बाद बंदे भारत का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना तब की है जब बंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। उस वक्त सुबह के करीब 8:17 हुए थे।

घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 26 मिनट तक वहां रुकी रही। इसके बाद 8:45 पर उसे रवाना किया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर और बीसीयू कवर डैमेज हो गया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब बंदे भारत एक्सप्रेस मवेशी से टकराई है और उसे नुकसान हुआ है। इससे पहले भी मवेशियों से टकराने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त हुई थी। गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल बंदे भारत एक्सप्रेस अब तक दो बार पशुओं के झुंड से टकरा चुकी है। आज यह तीसरी घटना है। भारतीय रेलवे के मुताबिक मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास आज सुबह 8.17 बजे वंदे भारत ट्रेन गुजरने के साथ मवेशी से टकराने की घटना हुई।

भारतीय रेलवे ने बताया कि ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर थी। घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोके रखा गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कोन कवर पर नुकसान के।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button