देश

कांग्रेस की ओर से हिंदुत्व का अपमान करने का एक और प्रयास: भाजपा

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के इस दावे को लेकर कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया कि भगवद् गीता में भी जिहाद की बात कही गई थी। भाजपा ने कहा कि यह विपक्षी दल द्वारा हिंदुत्व को कलंकित करने का एक और प्रयास है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय से ‘‘हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान करने’’ की साजिश में शामिल रही है और पाटिल की टिप्पणी इस दिशा में एक और अध्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कांग्रेस नेताओं ने बोको हराम तथा तालिबान जैसे आतंकवादी संगठनों और हिंदुस्व को एक समान बताया था।
उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे और पी. चिदंबरम ने ‘‘भगवा आतंकवाद’’ के बारे में बात की थी। शुक्ला ने कहा कि गीता मानवता का दर्शन है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी। भाजपा ने पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन पर लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पाटिल ने कहा था कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद पर काफी चर्चा गई। उन्होंने कहा था कि जब सही इरादों और सही चीजें करने के बावजूद कोई नहीं समझता है तो यह अवधारणा सामने आई कि बल का प्रयोग किया जा सकता है।

पाटिल ने दावा किया था, ‘‘यह केवल कुरान में नहीं है, बल्कि महाभारत, गीता में भी है, श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद के बारे में बात करते हैं और यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है।’’ पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button