शाहगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई पाक्सो एक्ट के वांछित बाल अपचारी को धर दबोचा

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक्सो एक्ट समेत गंभीर आरोपों में वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना शाहगंज पर मुकदमा संख्या 403/2025 दर्ज है, जिसमें बाल अपहरण, अन्य अपराधों और विधि उल्लंघनों के आरोप शामिल हैं।
आज सुबह 09:35 बजे शाहगंज बस स्टैंड से आरोपी को दबोचा गया। गिरफ्तारी थाना प्रभारी के0के0 सिंह और उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह की देखरेख में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2), 87, 64 और पाक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह गिरफ्तारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सक्रियता तथा सतर्कता का परिणाम है।
थाना प्रभारी के0के0 सिंह ने बताया कि जिले में बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद और जांच-पड़ताल की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01 बाल अपचारी
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्र0नि0 के0के0 सिंह, थाना शाहगंज, जौनपुर,उ0नि0 अरविंद कुमार सिंह, थाना शाहगंज, जौनपुर






