कांग्रेस और सपा झूंठ व अफवाह फैला रहे हैं- आलोक पाण्डेय
जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा संविधान का सम्मान करती है

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट के द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत जिले के 11 मण्डलों मे मण्डल कार्यशालाएं आयोजित हुई।
इन कार्यशालाओं के मुख्य अतिथि कर्वी मण्डल में जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी , सरधुवा में पूर्व सांसद आर के पटेल, पहाड़ी में पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामनगर में चन्द्र प्रकाश खरे, मऊ में दिनेश तिवारी, मानिकपुर में राघवेन्द्र सिंह, गनींवा में आलोक पाण्डेय, ऐंचवारा में ब्रजेश पाण्डेय, शिवरामपुर में प्रेमलाल बाल्मीकी, भरतकूप में सुरेश अनुरागी रहे।
कांग्रेस ने संविधान का माखौल उड़ाया
जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस संविधान की हत्यारी है। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है। कांग्रेस और सपा झूंठ व अफवाह फैला रहे हैं। भाजपा संविधान के स्वाभिमान की रक्षक है।कांग्रेस गोएबल की थ्योरी पर काम कर रही है। झूंठ बोलो, बार बार बोलो, चींख चींख कर बोलो जनता को भ्रमित करो, यही कांग्रेस की नीति है।
जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि संविधान गौरव अभियान के तहत 11 जनवरी से 25 जनवरी तक भाजपा जन जन तक कांग्रेस के झूठ प्रपंच को बेनकाब करेगी। संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों को जन जन से साझा किया जाएगा।
कार्यशालाओं में अनूप त्रिपाठी, हरिओम, विपुल, अखिलेश रैकवार, आशीष पाण्डेय, शिवाकान्त पाण्डेय, राघव, हीरो मिश्र, अभिषेक ओझा, शक्ति प्रताप सिंह, राजकुमार, रमाकांत, विकास पाण्डेय, विनय पाण्डेय, श्रद्धांशु, अर्जुन, मोहित, दिव्या, राजेश्वरी, आदित्य, किशन, गुड्डु, राधेश्याम, विनीता, ममता, के साथ समस्त कार्यकर्ता सहभागी रहे।






