कांग्रेस ने तीनों लोक में किए घोटाले’, जेपी नड्डा

भाजपा चुनावी राज्यों पर फोकस कर रही है। मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्य प्रदेश के खरगोन पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन में उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने विकास का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर विकास के कामों में अड़ंगा लगाने का भी आरोप लगाया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार आई तो उन्होंने विकास की गंगा को अवरुद्ध किया। उस अवरुद्ध के बाद जब दोबारा शिवराज सिंह चौहान ने शासन संभाला उन्होंने विकास की गंगा को फिर से बढ़ाया।

कमलनाथ पर वार
कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार आई तो उन्होंने विकास की गंगा को अविरुद्ध किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 9 साल में 14 मेडिकल कॉलेज खोले हैं। डबल इंजन की सरकार विकास की दृष्टि से कितना काम कर रही है ये आप सभी जानते ही हैं।