उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

सद्भावना दिवस के रूप में कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी जी का जन्म दिन

कांग्रेसियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों में बांटे फल

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपीए चेयरपर्सन  सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन पर मरीजों को फल वितरित कर सोनिया गांधी जी का जन्म दिन राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि सोनिया गांधी भारत की आदर्श बहू है, वे सिर्फ राजनैतिक परिवार की बहू ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत में एक आदर्श भारतीय संस्कृति की आदर्श महिला के रुप में देशवासी आदर और सम्मान देते हैं। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने सोनिया गांधी को विश्व की तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला बताते हुए कहा कि वे एक अत्यंत कुशल राजनैतिज्ञ है, यूपीए सरकार में उनके द्वारा तत्कालीन कांग्रेस सरकार देश में सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई। महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने के लिए घरेलू हिंसा अधिनियम श्रीमती सोनिया गांधी जी की सी देश है। पूरा देश उन्हें आंध्र और सम्मान से देखता है। इस मौके पर जिला सचिव परवेज अहमद, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव, शैलेन्द्र यादव, महेन्द्र गौतम, रामविलास सुबास मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button