विदेश
तमाम प्रतिबंधों के बावजूद बाज नहीं आ रहा उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच का तनाव आज की घटना नहीं हैं बल्कि इसका एक लंबा इतिहास हैं। जहां उत्तर कोरिया में तानाशाही हैं, हथियारों की होड़ लगी रहती है, मानवीय अधिकारों का कोई मोल नहीं होता वहीं इसके विपरीत दक्षिण कोरिया लोकतंत्र में विश्वास रखता हैं। समय-समय पर एक ही भू भाग में रहने वाले अलग-अलग देशों के बीच वाद-विवाद देखा जाता हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तमाम प्रतिबंधों के बावजूद किम जोंग उन के शासन में उत्तर कोरिया लगातार समय समय पर बैलिस्टिक मिसाइल का परिक्षण करता रहता है।






