वायरल
बाजारों में गिरावट से खाद्य तेलों में रहा नरमी का रुख
विदेशी बाजारों में गिरावट का रुख बने रहने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को मूंगफली, सोयाबीन और पामोलीन तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा सरसों तेल में भी नरमी का रुख देखा गया। बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शिकागो एक्सचेंज में शुक्रवार को 4.5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखे जाने का असर स्थानीय तेल-तिलहन बाजार पर भी पड़ा।