आईएएस सुरेन्द्र सिंह बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नए सचिव
2005 बैच के अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी | एजीएमयूटी काडर से लौटते ही मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ी तैनाती

जन एक्सप्रेस लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नया सचिव नियुक्त किया है। वह हाल ही में तीन वर्ष की प्रतिनियुक्ति पूरी कर एजीएमयूटी काडर (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) से लौटे हैं।सुरेन्द्र सिंह इससे पहले मुरादाबाद के मंडलायुक्त के पद पर कार्य कर चुके हैं, साथ ही अक्टूबर 2019 से मार्च 2021 तक मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
मुख्यमंत्री सचिवालय में बढ़ी जिम्मेदार टीम
सुरेन्द्र सिंह की नियुक्ति के साथ अब मुख्यमंत्री सचिवालय में
प्रमुख सचिव: संजय प्रसाद
सचिव (3): सुरेन्द्र सिंह, सूर्य पाल गंगवार, अमित सिंह (भारतीय रेल सेवा)
विशेष सचिव (5): विशाल भारद्वाज, बृजेश कुमार, ईशान प्रताप सिंह, विपिन कुमार जैन, नवनीत सिंह चहल मुख्यमंत्री कार्यालय में यह नई तैनाती आगामी प्रशासनिक निर्णयों और योजनाओं की गति में तेज़ी और दक्षता लाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद तुरंत तैनाती
सूत्रों के अनुसार, सुरेन्द्र सिंह ने सोमवार को ही प्रतिनियुक्ति से लौटकर कार्यभार ग्रहण किया। लौटते ही उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से स्पष्ट है कि सरकार उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली पर विश्वास जताती है।






