सच दिखाने की जिद...
बलरामपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में श्रम विभाग द्वारा महिला निर्माण श्रमिकों को मातृत्व शिशु हितलाभ एवं पुत्री विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत 11-11 स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। इसके अलावा श्रम प्रवर्तन अधिकारी उतरौला भूपेन्द्र मिश्रा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुये बताया कि यदि किसी समाज में जहां पर महिलाओं का सम्मान नहीं है, वह समाज धीरे-धीरे पतन की ओर अग्रसर हो जाता है। वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों की भांति हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर कार्य कर रही है और इसका परिणाण भी दिखायी दे रहा है। महिलाएं धैर्यवान, क्षमाशील व मातृशील होती है। जो एक अच्छे समाज की नींव रखती है।
इस अवसर पर मुन्नी देवी को पुत्री विवाह हेतु रु0 55,000, पूनम गुप्ता, गोल्डी सिंह, संजू मिश्रा, मैमुनिशा को चिकित्सा हेतु प्रति लाभार्थी रु0 3000, ममता को मातृत्व शिशु हितलाभ हेतु रु0 46,875 व अंजली को रु0 51,875 दिया गया।
सच दिखाने की जिद...