चित्रकूट में दानवीर भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस आयोजित
राजस्व में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यापारियों को किया गया सम्मानित

चित्रकूट जन एक्सप्रेस (संवाददाता): जिला प्रशासन, संस्कृति विभाग एवं राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार चित्रकूट में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री के संबोधन का किया गया लाइव प्रसारण
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लोक भवन, लखनऊ से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। व्यापारी कल्याण को समर्पित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में केंद्रीय स्तंभ बताया।
सम्मानित किए गए उच्च कर जमा करने वाले व्यापारी
कार्यक्रम में राज्य कर विभाग द्वारा सर्वाधिक कर अंशदान करने वाले व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रमुख नाम रहे: एमपी जायसवाल ,जयप्रकाश पांडेय ,अशोक कुमार सिंह (कॉन्ट्रैक्टर) ,नीरज कुमार (एनके कंस्ट्रक्शन) ,देवेश जैन (श्याम मोटर्स) ,संतोष कुमार (एसके इंटरप्राइजेज) ,रितेश केसरवानी (कार्तिकेय ट्रेडर्स) ,रामबाबू गुप्ता (बिल्डिंग मैटेरियल एंड सप्लायर) ,बृजेश त्रिपाठी (गुड लाइफ मार्केटिंग)
भामाशाह को स्मरण कर किया माल्यार्पण
कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भामाशाह के त्याग, सेवा और आर्थिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
लोकगीतों ने बांधा समां
संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आए मां भगवती लोकगीत पार्टी की टीम ने गोपाल कृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में लोकगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। श्रोताओं ने लोकसंगीत की प्रस्तुतियों को खूब सराहा।
व्यापारी और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, व्यापार मंडल पदाधिकारी और वरिष्ठ व्यापारी उपस्थित रहे।व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री ओम केसरवानी, जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सुनील द्विवेदी, गुलाब चंद्र गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता और अरुण कुमार गुप्ता सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।व्यापारी कल्याण के लिए शासन की प्रतिबद्धता दोहराई गईराज्य कर विभाग एवं जिला प्रशासन ने इस अवसर पर यह स्पष्ट किया कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और उनके हितों की रक्षा शासन की प्राथमिकता में शामिल है।






