उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

नहजुल बलाग़ा- धार्मिक, नैतिक, और सामाजिक मुद्दों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है:मौलाना सै सफदर हुसैन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्वर्गीय सैय्यद अली शब्बर की आठवीं बरसी पर उनके निवास स्थान मुस्तफा हाउस, मोहल्ला अजमेरी में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस की शुरुआत सोज़ख्वानी से हुई, जिसे सैय्यद आमिर मेहंदी कजगांवी ने अपने साथियों के साथ पेश किया।
मजलिस को संबोधित करते हुए धर्मगुरु मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि नहजुल बलाग़ा हज़रत इमाम अली अलैहिस्सलाम के ख़ुत्बों, हिकमतों और मकतूबात का अमूल्य संग्रह है, जो इंसान को धार्मिक, नैतिक और सामाजिक जीवन के हर पहलू पर मार्गदर्शन देता है। उन्होंने कहा कि इस किताब का मुख्य उद्देश्य इंसान को अल्लाह के आदेशों का पालन करने, न्यायपूर्ण शासन स्थापित करने, सामाजिक न्याय कायम रखने और नैतिक उत्थान की राह दिखाना है।

मौलाना ने आगे कहा कि नहजुल बलाग़ा इंसान को सत्य की ओर ले जाने और दूसरों में दोष ढूँढने से बचने की शिक्षा देती है। इसमें शासकों के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे जनता के अधिकारों की रक्षा करें और गरीब वर्ग के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें। इमाम अली अलैहिस्सलाम का जीवन अत्याचार के खिलाफ खड़े होने और पीड़ितों की मदद करने का प्रतीक है, और नहजुल बलाग़ा इसी भावना को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने इसे कुरआन के बाद सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ बताया।

इस अवसर पर मरहूम के बड़े पुत्र सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
मजलिस में सैय्यद हैदर हुसैन, कैफी मोहम्मदाबादी, हसन मुस्तफा, वजीह आब्दी, नजमुल हसन, रेयाज, हुसैन अहमद, मोहम्मद अब्बास दानिश, अनवारुल हसन, हाजी ताहिर खान, असद हैदर, मुफ्ती आबिश, ऐमन मिन्टो, अहमद अब्बास, तालिब जौनपुरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button