सच दिखाने की जिद...
जन एक्सप्रेस संवाददाता
शुक्लागंज, उन्नाव। शनिवार दोपहर ग्यारह बजे इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने समाधान दिवस में आये मामलों को देखा। जिसमें कुल तेरह लोग फरियाद लेकर पहुंचे। जिसमें सबसे अधिक सात मामले राजस्व से संबंधित आए। जिले से कोई भी अधिकारी समाधान दिवस में नहीं पहुंचा। जिस कारण राजस्व के एक भी मामला निस्तारित नहीं हो सका। सभी मामलों को संबंधित लेखपाल लेखपाल और कानूनगो को राजस्व के मामलों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं छह मामले पुलिस से संबंधित पहुंचा। जिसमें दो को निस्तारित कर दिया गया। वहीं अन्य दो मामलों को संबंधित दरोगाओं को निस्तारण के लिये सौंपा गया है।
सच दिखाने की जिद...