धर्म

जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण को जरूर लगाए इन चीजों का भोग

जन्माष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है जो भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। देशभर में जन्माष्टमी की अलग ही धूम देखने को मिलती है। हालांकि मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी के मौके पर अलग ही रौनक होती है। भक्त कृष्ण भक्ति में डूबे रहते है।

जन्माष्टमी पर भक्त व्रत रखते है, लेकिन बाल गोपाल को भोग जरूर लगाते है। भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाने के लिए कई प्रसाद बनाए जाते है। उन्हें खासतौर से 56 भोग लगाया जाता है। इनमें से भगवान श्री कृष्ण के कुछ प्रिय भोजन है, जो प्रसाद के तौर पर उन्हें भोग लगाना चाहिए, जिससे वो बेहद खुश होते है।

इनका लगाए भोग

माखन मिश्री

भगवान श्री कृष्ण के लिए माखन मिश्री का भोग लगा सकते है। इसे बनाने के लिए सिर्फ माखन और मिश्री मिलाए। इस भोग को ऐसी ही भगवान को लगाए या आप चाहे तो इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते है। इसमें भोग लगाने से पहले तुलसी के पत्ते डालना न भूले।

धनिया पंजीरी

ये जन्माष्टमी पर मुख्य प्रसाद होता है। इसे बनाने के लिए धनिया पंजीरी पाउडर, घी, मिश्री, ड्राई फ्रूट्स सभी को मिक्सर में पीस ले और घी में भून लें। भोग लगाने से पहले तुलसी जरूर डाले।

पंचामृत

पंचामृत बनाने के लिए इसमें दूध, दही, चीनी, शहद और घी मिलाए। इसमें तुलडी पत्ते डाले और भोग के लिए पंचामृत तैयार है।

मखाने का पाग

ये भगवान श्रीकृष्ण को बेहद पसंद है। इसे बनाने के लिए मखाने काट कर घी में भुने। चीनी की चाशनी बनाए, और भुने हुए मखाने इसमें डालकर चलाएं। इस मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में फैलाकर सुखाए और जमने दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button