प्रदूषण और स्वास्थ्य का संकट गहराया धर्मापुर के हनुमान मंदिर के समीप का हाल
जनता की आवाज धर्मापुर में स्थानीय प्रशासन की अनदेखी

जनता की आवाज धर्मापुर में स्थानीय प्रशासन की अनदेखी | जन एक्सप्रेस / जौनपुर
आपको बताते चलें कि धर्मापुर क्षेत्र के केशवपुर गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर के बगल एक मैरिज हॉल में शादी विवाह का कार्यक्रम आए दिन होता रहता है वहां पर होटल मालिक द्वारा मंदिर के बगल में बचे हुए खाना सब्जी फेंक दिया जा रहा है वहां पर बुरी तरह से बदबू फैल रही है मंदिर पर सुबह शाम श्रद्धालुओं का आना-जाना दुश्वार हो रहा है जिससे लोगों को वहां पूजा पाठ करने में काफी परेशानी उत्पन्न हो रही है अगल-बगल के लोगों को रहना दुश्वार हो गया है इस बात की शिकायत दर्जनों बार मैरेज संचालक को स्थानी लोगों द्वारा की गई लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा एक तरफ जहां पर्यावरण शुद्ध करने की बात कहीं जाती है वहीं बिना मानक के मैरेज खोलने की अनुमति विभागीय अधिकारी सुविधा शुल्क लेकर परमिशन दे रखे हैं ना तो इनके पास पार्किंग की व्यवस्था है ना ही पूरा करकट फेंकने की उसके बाद भी विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से धड़ले के साथ संचालन किया जा रहे हैं इस समस्या को लेकर ग्रामीण के लोगों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग किए कि इसकी जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाए जिससे साडे भोजन से उठ रही दुर्गंध व महामारी फैलने रोका जा समय से पहले कार्यवाही ना की गई तो महामारी फैलने से रोक नहीं जा सकता ऐसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी परमिशन देने वाले अधिकारियों की होगी






