जन एक्सप्रेस संवाददाता
कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सपा नेताओं रणनीति के तहत गुरुवार की दोपहर घंटाघर चौराहे पर पहुंच गए और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पोस्टर जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने रोका तो सपाई भिड़ गए और हंगामा करने लगे। बाद में सपा नेताओं ने घंटाघर चौराहे पर भारत मामता प्रतिमा के पास प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सपाइयों व पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई।
नगर अध्यक्ष इमरान की अध्यक्षता में भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर चौराहे पर दोपहर सपाइयों की भीड़ चौराहे पर पहुंच गई और नारेबाजी करने लगी। इस बीच पेट्रोलियम मंत्री का पोस्टर जलाने का प्रयास कर रहे सपाइयों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इस पर सपा नेताओं और पुलिस अफसरों के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शन का संचालन नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने किया। यहां पर विधायक हाजी इरफान सोलंकी, नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, टिल्लू जयसवाल, अनूप यादव आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान पोस्टर छीन लिया गया तो सपाई लौट गए।