विदेश
रूस के यूक्रेन पर हमले हुए तेज! कीव में 8 लोगों की मौत
रूस लगातार यूक्रेन से युद्ध कर रहा है, जिसका असर पूरी दुनिया पर हो रहा हैं। रशिया एक तरफ लगातार यूक्रेन पर अपना हमला जारी रखे हुए है और लगातार परमाणु हमला करने की धमकी दे रहा हैं वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। नाटो देश से लगातार यूक्रेन को हथियार भेजे जा रहे हैं। अब व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमले की धमकी तो दी है लेकिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले भी तेज कर दिए हैं।






