जन एक्सप्रेस संवाददाता
कानपुर नगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में यूनिफोर्नेक्स फाउंडेशन के तत्वाधान मे महर्षि वाल्मीकि नगर बिठूर में स्वयं सहायता समूह द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह की 250 महिलाओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में असिस्टेंट कमिश्नर सोनाली जिंदल डी आई सी ऑफिस कानपुर ने महिलाओं को रोजगार से जुडऩे की एक राह दिखाई और स्वयं में सक्षम होना सिखाया फाउंडेशन की अध्यक्ष आरती कुशवाहा ने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शशि बाला असिस्टेंट प्रोफेसर डी जी पी जी कॉलेज कानपुर ने स्वयं निर्भर बनाना साथ ही साथ क्राइस्टचर्च महाविद्यालय कानपुर की कोऑर्डिनेटर सुनीता वर्मा जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों को किस प्रकार निर्वाहन करना है यह समझाया। इसके अलावा फाउंडेशन की संयुक्त मंत्री नैन्सी कुशवाहा द्वारा कार्यक्रम में लड़कियों आत्मनिर्भर बनने के लिए नुस्खे बताएं । एमएसएमई द्वारा लेटर से बनी हुई सामग्री अनंत कुमार सीएफटीआई इंचार्ज ने वितरण किया।
साथ ही साथ कला प्रतियोगिता के आयोजन में प्रथम द्वितीय तृतीय रहे छात्रों को नमामि गंगे द्वारा नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे परियोजन, नेहरू युवा केंद्र कानपुर शशांक शुक्ला द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निशा अंसारी, प्रिया यादव, अंजू वर्मा, पूजा सविता, तनु यादव, गीता यादव, क्रांति चक्रवर्ती, गीता द्विवेदी, रेनू प्रजापति, मीरा कुशवाहा, कल्पना वर्मा, नीतू कुशवाहा, अनिता कुशवाहा, नारायणी देवी उपाध्याय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान की चर्चा
सच दिखाने की जिद...
सच दिखाने की जिद...