सपा सुप्रीमो का भाजपा पर तीखा हमला!
पीडीए के साथ अन्याय कर रही है सरकार :अखिलेश यादव

जन एक्सप्रेस/लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में एक अहम प्रेसवार्ता कर भारतीय जनता पार्टी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर पीडीए वर्गपिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के साथ अन्याय और भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगाया।
प्रमुख बयान और आरोप:
- “भाजप सरकार न्याय नहीं कर रही है। पीडीए वर्ग के लोगों को न्याय से वंचित किया जा रहा है।”
- “वर्चस्ववादी ताकतें पीडीए वर्ग को लगातार अपमानित कर रही हैं।”
- “समाज में समानता और सम्मान की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई, यह जारी रहेगी।”
अखिलेश यादव ने हाल ही में इटावा में हुई एक घटना की कड़ी निंदा की और इसे वर्चस्ववादी सोच की देन बताया। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी कुछ ताकतें जातीय वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।
कथावाचकों के अपमान पर सवाल:
अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में कथावाचकों के साथ हो रहे भेदभाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सवाल किया:
- “क्या अब कथावाचन के लिए सरकार एकाधिकार कानून लाएगी?”
- “क्या अब वर्चस्ववादी दक्षिणा भी नहीं लेंगे?”
- “पहले लोग घर और मंदिर धुलवाते थे, अब सरेआम लोगों का मुंडन कराया जा रहा है।”
- उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब “सच्चे भक्त भी भागवत कथा नहीं सुना पा रहे”, क्योंकि समाज पर कुछ वर्ग एकाधिकार बनाना चाहते हैं।
सरकार की संरचना पर तंज:
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि,
“यह सरकार केवल ढाई हजार लोगों के इशारों पर चल रही है। जब तक भाजपा सत्ता में है, तब तक आम जनता को चैन नहीं मिल सकता।”
अखिलेश यादव ने आज की प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार की विचारधारा, कार्यशैली और सामाजिक न्याय के प्रति रवैये पर जमकर प्रहार किया। सपा अध्यक्ष का यह बयान आगामी दिनों में सियासी हलचल और विमर्श को और तेज कर सकता है।






