जन एक्सप्रेस से कमलेश फाईटर की विशेष रिपोर्ट
कानपुर नगर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए सरकार ने 23.11 अरब का बजट पास किया है। यह रुपए कहां लग रहे हैं यह फिलहाल तो महानगर में दिखाई नहीं दे रहा है परंतु जहां पर भी यह बजट का रूपया स्मार्ट सिटी को बनाए जाने के लिए लगाया भी जा रहा है वहां पर सुंदरीकरण के रूप में हुए निर्माण कार्यों/ विकास की रक्षा जिला प्रशासन नहीं कर पा रहा है। कानपुर नगर निगम अथवा कुछ निजी संस्थाओं द्वारा किए गए विकास कार्यों को दबंग वा चोर क्षतिग्रस्त कर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह सब जिला प्रशासन की जानकारी में भी है परंतु सभी जिम्मेदार हांथ पर हांथ धरे बैठे हुए हैं।
दिनदहाड़े कानपुर का दिल किया गया चोरी, जिम्मेदार बने धृतराष्ट्र
कानपुर महानगर के दिल को दिनदहाड़े चोरों ने चोरी कर लिया और जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगी इससे साफ प्रतीत होता है कि जिम्मेदार धृतराष्ट्र बने हुए हैं। कानपुर का दिल इतिहास के पन्ने में दर्ज लाल इमली के घडिय़ाल के नीचे से चोरी किया गया है। क्योंकि इसी घडिय़ाल के ठीक नीचे कानपुर नगर निगम द्वारा सुंदरीकरण कराते हुए आई लव कानपुर के नाम से इस स्थान की खूबसूरती बढ़ाने के उद्देश्य विकास कार्य कराया गया था। खास बात यह थी कि आई लव कानपुर के बीच की लाइन में आई के बाद एल.ओ.वी.इ. नहीं लिखा था दिल बना हुआ था। जिसे चोर चुरा ले गए परंतु जिम्मेदार धृतराष्ट्र बने हुए हैं।