देश

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिन दोगुनी-रात चौगुनी उन्नति कर रहा हरियाणा : कैप्टन भूपेन्द्र

हिसार । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश दिन दोगुनी-रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक हरियाणवी एक के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश का विकास कर रहे हैं।

कैप्टन भूपेन्द्र शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने जिला कार्यसमिति की ओर से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसको विश्व स्तर पर बड़ा बनाने का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है।

भारतीय जनता पार्टी का देश व प्रदेश का विकास करना व अंत्योदय के तहत काम करके हर वंचित व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही मकसद है। इसी मकसद के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश का नेतृत्व करते हुए जनता के हित में नित नई योजनाएं चला रहे हैं ताकि सरकारी योजनाओं के लाभ से कोई वंचित न रहे।

राजेन्द्र सपड़ा ने कहा कि इस अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सरकार की नीतियों का स्वागत किया और कहा कि अपने अब तक के शासनकाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर वर्ग के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। यही कारण है कि प्रदेश का हर वर्ग मुख्यमंत्री की नीतियों से खुश व संतुष्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button