महंत अवैद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ ने किया श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: महराजगंज घुघली नगर स्थित ग्राम सभा जोगिया ब्रह्मस्थान मठ पर शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ महराजगंज इकाई की ओर से महंत अवैद्यनाथ जी की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने महंत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति मौजूद रहे। मंच संचालन जिला प्रभारी महंथ बालक दास ने किया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
मुख्य अतिथि भिखारी प्रजापति ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ जी ने अयोध्या आंदोलन से लेकर समाज के वंचित वर्गों के उत्थान तक सदैव अग्रणी भूमिका निभाई। वे हिंदू समाज को संगठित करने वाले महान संत थे, जिनकी स्मृतियां हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ जी का पूरा जीवन हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और समाजसेवा को समर्पित रहा। उनके आदर्शों को अपनाकर संगठन को और मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है। जिला प्रभारी महंथ बालक दास ने कहा कि महंत जी ने युवाओं को सदैव धर्मपथ पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर साही, मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी, गौ जिलाध्यक्ष रामबचन चौहान, धर्माचार्य जिलाध्यक्ष श्याम विहारी, जिला उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शैलेश यादव, अधिवक्ता प्रोकास्ट आलोक तिवारी समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के अंत में संगठन को मजबूत करने और हिंदू समाज की एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।






