अमेठीउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत चिलूली गांव में महिलाओं को किया गया जागरूक

जन एक्सप्रेस/अमेठी:  अमेठी तहसील तिलोई के विकासखंड सिंहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिलूली में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अगुवाई मोहनगंज महिला चौकी इंचार्ज प्रेम शिला सिंह द्वारा की गई।इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने अम्बरीष मौर्य के दरवाजे पर काजल ,संगीता समेत गांव की सैकड़ों महिलाओं को एकत्रित कर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि महिलाएं किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112, और 102 नंबर पर तत्काल संपर्क करें।महिलाओं और युवतियों को स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार योजनाओं और शिक्षा व आत्मरक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया।
गांव की महिलाओं ने मिशन शक्ति अभियान के प्रति उत्साह दिखाते हुए आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button