जन एक्सप्रेस संवाददाता
कानपुर नगर। मंधना के ब्रह्मावर्त डिग्री कॉलेज में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसके अलावा महिलाओं के ऊपर हो रहे अन्याय की समस्याएं सुनी ओर महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक भी किया।
बताते चलें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के प्रति उन्हें सुरक्षित और जागरूक करने के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रहे हैं जिससे महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और शोषण को रोका जा सके। ब्रह्मावर्त डिग्री कॉलेज में आई सदस्य राज्य महिला आयोग की पूनम कपूर ने बताया कि शहर में महिलाओं का शोषण तो आसानी से जानकारी में आ जाता है लेकिन तहसील स्तर ब्लॉक स्तर या गांव स्तर पर हो रहे महिलाओं पर अत्याचार और उनके शोषण की जानकारी नहीं मिल पाती है। जिसके कारण उनका शोषण बंद नहीं होता है इसी के चलते सरकार द्वारा चलाई गई महिला सुनवाई एवं जागरूकता चौपाल योजना जिसमें गांव गांव ब्लॉक और तहसील स्तर पर जाकर महिलाओं की शिकायत सुनी जाएगी और उनकी समस्या का समाधान करने के साथ-साथ उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा मंधना में आयोजित चौपाल में भी काफी महिलाएं आई और अपनी समस्याएं सुनाई व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की नीलम कपूर राज्य महिला आयोग से वंदना शुक्ला राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर व एसडीएम सदर के द्वारा उसका समाधान भी किया गया।