उत्तर प्रदेशजौनपुरट्रेंडिंगदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंशहर खबरेंशिक्षा-रोज़गार

जौनपुर पहुँची डाकघर जागरूकता बाइक रैली

ग्राहक संगोष्ठी का किया जाएगा आयोजन

जौनपुर पहुँची डाकघर जागरूकता बाइक रैली

जन एक्सप्रेस /जौनपुर:वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार के नेतृत्व में डाक विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता बाइक रैली ने जौनपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वाराणसी और भदोही होते हुए 16 जनवरी की शाम को यह रैली जौनपुर पहुंची। दो दिवसीय कार्यक्रमों के बाद यह रैली 18 जनवरी की शाम को गाजीपुर के लिए रवाना होगी।कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि डाक विभाग का नेटवर्क पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। इसके माध्यम से बचत खाता, डोरस्टेप बैंकिंग और डाक सेवाओं जैसी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचाई जाती हैं।

ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा

जौनपुर मंडल के अधीक्षक डाकघर राम केवल चौहान ने जानकारी दी कि 17 जनवरी को एक ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें व्यापारियों और संभावित ग्राहकों को डाकघर निर्यात केंद्र, बल्क कस्टमर छूट, दुर्घटना बीमा और डाक जीवन बीमा जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।इसी दिन शाम को रैली प्रधान डाकघर जौनपुर से निकलकर शाही किला, अटाला मस्जिद, सद्भावना पुल, कचहरी, पुलिस लाइन, अम्बेडकर चौराहा और जेसीज चौराहा जैसे प्रमुख स्थलों से होती हुई लगभग 8 किलोमीटर की यात्रा करेगी।

विद्यार्थियों के लिए होगी लेखन प्रतियोगिता 

18 जनवरी को रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। शाम को यह रैली गाजीपुर के लिए रवाना होगी।

एकता का बन रहा प्रतीक

डाक विभाग की यह पहल सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक भी बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button