दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद: भाजपा नेत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने काफी जद्दोजहद के बाद गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक गाजियाबाद तहसील में बैनामे के कार्य में संलग्न था। युवक की पहचान श्लोक तिवारी के रूप में हुई है। आरोपी युवक ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि उसने शराब के नशे में फोन कर धमकी दी थी। फिर उसने धमकी देकर कर लिया था फोन बंद कर लिया था। वह अपने वैवाहिक जीवन से परेशान था और अपनी पत्नी को सबक सिखाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया था ।
दिल्ली की मुख्यमंत्री धमकी और जानमाल के नुकसान की धमकी की ख़बर से दिल्ली,गाजियाबाद और गोरखपुर तक पुलिस चौकन्नी होकर जांच में जुट गई। जिसके बाद यह मामला खुला। ज्ञात हो कि कोतवाली की डायल 112 पर गुरुवार की देर रात अनजान कॉलर ने कॉल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कॉलर ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। कॉलर को पकड़ने के लिए सर्विलांस और दो पुलिस टीम गठित कर दी गई थी।






