उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंलखनऊहनीमून

अब ये भी हनीमून पर गए और अभी तक नहीं चल सका है पता

जन एक्सप्रेस/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कौशलेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी अंकिता सिंह के साथ हनीमून के लिए सिक्किम गए थे, लेकिन अभी तक ये दोनों घर नहीं लौटे हैं !

5 मई को दोनों की शादी हुई थी, 24 मई को ये दोनों सिक्किम के लिए रवाना हुए थे।

अंकिता लखनऊ मेदांता में मेडिसिन स्टोर की हेड है, कौशलेंद्र सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे।* बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ जिले के लालगंज तहसील के राहाटीकर गांव निवासी कौशलेंद्र और अंकिता सिंह 29 मई को एक ट्रैवलर वाहन में सवार थे, जो हादसे का शिकार होकर 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया था। *अब तक दोनों की कोई जानकारी या शव नहीं मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button