जानवर चरा रहे चरवाहे की नहर में डूबने से हुई मौत
पैर फिसलने से नहर में डूबकर मौत होने का अंदेशा

जन एक्सप्रेस /हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीर पुर के जरिया थाना क्षेत्र के कछवाकलां में नहर किनारे जानवर चरा रहे चरवाहे के अचानक लापता होने के बाद उसकी चप्पल नहर के पुल के पास मिली थी, जिसे देखकर गांव वालों को उसके नहर में डूबने का शक हुआ था। जबकि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की छानबीन के बाद लाश को नहर से बरामद कर लिया है। वही मृतक चरवाहे की पहचान कछवाकला निवासी 61 वर्षीय मानखान पुत्र नजीर खान के तौर पर हुई है। बताया गया है कि मृतक गांव के जानवर चराने का काम करता था। मृतक के परिवार वालों के मुताबिक मान खान सुबह करीब 11 बजे घर से भैसों को लेकर निकला था। कुछ देर बाद गांव वालों को जानकारी मिली थी, कि उनके जानवर छुट्टा घूम रहे हैं। इसके बाद गांव वालों ने चरवाहे के बारे में पता लगाया, तो पता चला कि, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चरवाहे की चप्पल कुछ लोगों ने नहर के पुल के पास पड़ी देखी थी, इसके बाद ही सभी लोग उसे ढूंढने में लग गये,जबकि गाँव वालों ने 112 सहित मामले की जानकारी जरिया पुलिस को दी। पुलिस ने बिना देर किये मौके पर पहुंचकर गांव वालों की मदद से चरवाहे की लाश को नहर में ढूंढना शुरू किया, जिसके बाद पुलिस ने करीब दो घंटे की छानबीन और कड़ी मशक्कत के बाद चरवाहे की लाश को नहर से बरामद कर लिया गया। वही बताया गया है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ रहकर 2 बीघा खेती करने के साथ ही जानवरों को चराकर अपनी गुजर बसर करता था। जबकि जरिया इंस्पैकटर मयंक चंदेल ने बताया कि पहली नजर में तो चरवाहे का पैर फिसलने से ही गिरकर नहर में डूबना समझ में आ रहा है। वही पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मामले की जांच करने के साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है।






