स्कार्पियो व टैम्पो की भिड़ंत में चालक समेत दो घायल
घायलों की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जन एक्सप्रेस/शाहगंज:जौनपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत सुल्तानपुर मार्ग स्थित जहीरूद्दीनपुर गांव के समीप सड़क दुघर्टना में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टैम्पो में मारी टक्कर जिसमें चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जहीरुद्दीनपुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर में सुरापुर बाजार निवासी 22 वर्षीय शिवम अग्रहरि पुत्र रमेश अग्रहरि अपनी टैम्पो में सवारी बैठा कर सुरापुर की तरफ जा रहें थे कि सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते चालक शिवम व सरपतहा थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव निवासी 20 वर्षीय पिंकी पुत्री रामधारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।






