कन्या जन्मोत्सव, मिशन शक्ति 5.0 के तहत हुआ आयोजन
प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) की अध्यक्षता में जिला अस्पताल सोनपुर में हुआ कार्यक्रम

जन एक्सप्रेस चित्रकूट — मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन चित्रकूट जनपद के जिला अस्पताल सोनपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री (श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, कोआपरेटिव बैंक चित्रकूट-बांदा अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश द्विवेदी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से हालचाल, फल वितरण भी किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों से हालचाल पूछने और फल वितरण के साथ हुई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि अस्पताल की स्वच्छता और सेवाओं में कोई लापरवाही न हो।
18 नवजात कन्याओं का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव
कार्यक्रम के दौरान आरती, आकांक्षा, कुंती, सीमा, शोभा, अनीता आदि महिलाओं की नवजात बेटियों का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। प्रभारी मंत्री ने सभी कन्याओं को प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“अब नारी अबला नहीं, बेटियां हैं देश की ताकत” — मनोहर लाल
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप बेटियों को जन्म से लेकर शिक्षा तक विभिन्न योजनाओं से लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अब बेटियां बोझ नहीं हैं, वे आसमान छू रही हैं, देश की प्रगति में बराबरी से भागीदारी निभा रही हैं।”
उन्होंने सभी अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेटियों को पढ़ाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं।
अधिकारियों, चिकित्सकों और महिला कल्याण टीम की रही विशेष भागीदारी
इस आयोजन में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र कुमार, डॉक्टर तनवीर, डॉक्टर ऋषि कुमार, डॉक्टर आरबी लाल के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता सुरेश अनुरागी, रवि गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम — प्रिया माथुर, मीनू सिंह, अरविंद कुमार तथा वन स्टॉप सेंटर से रंजीत पांडे, अर्चना साहू — ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।






