
जन एक्सप्रेस/पौड़ी। कांग्रेस ने रविवार को जिला कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।रविवार को कांग्रेस ने स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस शासनकाल के दौरान किए गए विकास कार्यो पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसियों जगमोहन सिंह नेगी आदि को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई। जिसका आज भी जनता को लाभ मिल रहा है। पदाधिकारियों ने सभी से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि अभी से विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को जीत दिलाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। इस मौके पर पार्टी के नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, तसलीम जावेद, योगेंद्र कुमार, मोहित सिंह, आशीष नेगी, श्रीकांत, युद्धवीर सिंह आदि शामिल थे।






