मथुरा में प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में आग, कृष्ण शरणम सोसायटी में मचा हड़कंप
आग लगने के बाद मौके पर जुटे शिष्य, मीडिया और पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

जन एक्सप्रेस/मथुरा।मथुरा की कृष्ण शरणम सोसायटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और प्रेमानंद महाराज के शिष्य मौके पर एकत्र हो गए।
आग लगते ही सोसायटी में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फ्लैट से धुआं निकलता देख लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने की खबर फैलते ही सोसायटी परिसर में हड़कंप मच गया।
शिष्यों का हंगामा, हालात हुए तनावपूर्ण
आग की घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ शिष्य मीडिया कर्मियों और पुलिस अधिकारियों से उलझ गए।
मीडिया कवरेज को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि आग की कवरेज के दौरान मीडिया से बहस के बाद मामला बढ़ गया। कुछ शिष्यों ने कैमरा बंद कराने की कोशिश की, जिस पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। आग पर काबू पा लिया गया है।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।जनहानि की सूचना नहीं अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।






