चित्रकूट में युवा रत्न सम्मान समारोह आयोजित
राष्ट्रीय युवा दिवस पर कंटेंट क्रिएटर्स,पत्रकारों को किया गया सम्मानित

जन एक्सप्रेस।पहाड़ी (चित्रकूट)- राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शान्ती देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी चित्रकूट में “चित्रकूट युवा रत्न सम्मान” समारोह का आयोजन प्रबंधक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में जनपद के युवा जो किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को दिशा प्रदान करने वाले, कंटेंट क्रिएटर्स तथा पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि राजा बुंदेला (उपाध्यक्ष बुंदेलखंड विकास बोर्ड), लोकेंद्र (जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ), डा. उदय प्रताप सिंह (प्रभारी चिकित्साधिकारी CHC पहाड़ी), महेंद्र पटेल (बाल विकास परियोजना अधिकारी पहाड़ी), नवल किशोर चौधरी (अध्यक्ष बुंदेलखंड एडेड स्कूल एसोसिएशन) तथा विप्रांश यादव (कोषाध्यक्ष बुंदेलखंड एडेड स्कूल एसोसिएशन ) ने मां सरस्वती जी के चरणों में पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात शान्ती देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शिवबरन त्रिपाठी एवं मनोज त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जनपद चित्रकूट के रत्नों को सम्मानित किया जिसमे वर्षा सिंह (शिक्षा क्षेत्र), डाo रोहित सिंह (चिकित्सा क्षेत्र), अजीत सिंह (पर्यावरण क्षेत्र), आदर्श सिंह(सरकारी सर्विस), अंकित सिंह (योगा एवं फिटनेस), अविनाश राणा (कला एवं फिल्म क्षेत्र), उत्कर्ष खरे (बैडमिंटन नेशनल गेम्स), प्रिंस सिंह (बास्केटबॉल नेशनल गेम्स), विनोद केसरवानी ( व्यापार क्षेत्र) तथा अनुराग शुक्ला (व्यापार क्षेत्र) को सम्मानित किया गया। डिजिटल युग एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार जन जन तक पहुंचाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स आशीष द्विवेदी, अनुराग पाठक, अमन सिंह, आलोक सिंह, आशीष पाण्डेय सहित 24 पुरुष व 7 महिलाए क्रिएटर्स आयशा सिंह, जानू सिंह, खुशबू पटेल, कुसुम पटेल, पायल सिंह तथा शिखा त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष से प्रारंभ इस कार्यक्रम को अगले सत्र से और अधिक वृहद रूप प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की युवा पीढ़ी की छिपी प्रतिभा को निखारने हेतु यह सार्थक प्रयास किया जा रहा है जिससे युवा साथी विभिन्न क्षेत्रों में अपने जनपद का नाम रोशन करे। मुख्य अतिथि राजा बुंदेला ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सुनील कुमार सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं में जन चेतना जाग्रत होती है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाये, छात्र छात्राएं एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया।






