उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाएं होली त्योहार:वीरेंद्र पंकज

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई।शुक्रवार की शाम त्योहारों के मद्देनजर हरपालपुर कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पंकज की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें उपस्थित ग्राम प्रधानो व तथा गणमान्य नागरिकों से आपसी भाईचारे के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से होली त्योहार मनाए जाने की अपील की गई।
शुक्रवार की शाम कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पंकज ने उपस्थित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।उन्होंने लोगो से होली त्योहार पर ग्रामीण क्षेत्रों में हुड़दंग मचाने व अराजकता फैलाने बालो को चिन्हित कर सूचना देने को भी कहा।उन्होंने लोगो से त्योहार में होने बाली अन्य छोटी बड़ी समस्याओं के बारे में भी जानकारी मांगी।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि होली पर हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी इसलिए सभी लोग परम्परागत तरीके से आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण त्योहार मनाएं।बैठक में डीजे संचालको को भी सख्त हिदायत देते हुए नोटिस दी गयी कि वह होली त्योहार पर डीजे न बजाएं,एसएचओ ने कहा कि अगर बिना अनुमति डीजे बजता है तो डीजे जब्त कर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।इस मौके पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक व पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button