जौनपुर के सूर्यांश सिंह का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन बनने पर अभूतपूर्व स्वागत

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर केराकत की धरती के लाल भारत बॉक्सिंग यूथ चैंपियन सूर्यांश सिंह के जनपद आगमन पर स्वागत में जन सैलाब उमड़ पड़ा शुक्रवार को जौनपुर सिटी स्टेशन पर जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरनें के पूर्व ही स्टेशन पर उनके स्वागत में पहले से ही प्रतीक्षारत हजारों जनपद वासियों ने फूल माला लादकर अभूतपूर्व उनका जोरदार ऐतिहासिक स्वागत किया गया। गौरतलब हो की जौनपुर जनपद की केराकत तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजरा कुशियां जलालपुर निवासी पेसे से समाजसेवी व कृषक शिव बहादुर सिंह के होनहार पुत्र सूर्यांश सिंह बचपन से ही काफी होनहार प्रतिभावान युवा रहे और इसके पहले प्रदेश स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियन प्रतियोगिता 2026 में जीत हासिल कर अपने प्रतिभा का परचम लहराया है।
उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधान ओमप्रकाश, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सरोज, बच्चे लाल निराला, पूर्व भाजपा विधायक डॉक्टर हरेंद्र सिंह, डॉक्टर विनोद कुमार, मनीष कुमार, आफताब आलम समेत सैकड़ो की संख्या में सिटी स्टेशन पहुंच कर स्वागत किया गया। सूर्यांश सिंह की सफलता पर वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र गिरी दीपनरायन सिंह पूर्व सभासद यूवा भाजपा नेता मोहम्मद असलम खान, रामनवमी कन्नौजिया, आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।






