उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

फूलों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर मनाया होली मिलन समारोह

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर अखिल भारतीय सम्पादक मण्डल इकाई जौनपुर के तत्वावधान में रविवार को मातापुर स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविन्द कुमार पटेल ने किया।समारोह में लोगों ने फूलों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि होली आपसी सौहार्द और भाई-चारे का त्योहार है। हम सभी लोगों को मिलजुल कर प्रेम और सौहार्द बनाए रखना चाहिये। होली एक ऐसा पर्व है। जो लोगों के बीच गिला शिकवा रहता है उसको दुर करता है।कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल व अध्यक्षता राम चन्दर नागर ने किया।कार्यक्रम के दौरान विरेन्द्र कुमार गुप्ता,सुरज साहू,स्वदेश कुमार, अनिल कुमार गौतम,नरेंद्र गिरी, शशिराज सिन्हा,प्रोफेसर आसाराम यादव,शेखर चौहान,अमर बहादुर चौहान,वृजेन्द्र पटेल,लाल बहादुर पाल, सुशील स्वामी,आफताब आलम, महेन्द्र कुमार गुप्ता,जर्नादन मिश्रा,सुरज पटेल, विनोद गौतम, विपिन पटेल साहित तमामम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button