उत्तर प्रदेशहाथरस

महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष व संयोजक एवं टीम का भव्य स्वागत

मेवाड़ के शेर की विरासत को आगे बढ़ाएंगे:- संदीप सिसोदिया

जन एक्सप्रेस /हाथरस: शहर के नयागंज स्थित गली पटेमा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शम्भू नाथ पुरोहित के आवास पर महाराणा प्रताप जी की जयंती के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया व सयोंजक सन्दीप सिसोदिया व अन्य सभी पदाधिकरियों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने बताया कि आगामी 9 मई को शहर में महाराणा प्रताप जी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ निकाली जाएगी, उन्होंने आगे कहा कि शोभायात्रा में सभी वर्गों के लोगो का स्वागत है , वही सयोंजक संदीप सिसोदिया ने कहा कि 9 मई को सभी लोग शहर के गोशाला रोड स्थित तुलसी भवन पर पहुचे और शोभायात्रा में शामिल हो।अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, सयोंजक संदीप सिसोदिया के साथ , भीकम सिंह चौहान, मोहित चौहान,रजत ठाकुर, छोटू राणा, संदीप सिसोदिया, , गौरव ठाकुर, मोना ठाकुर, प्रशांत सिसोदिया, शैलेंद्र चौहान आदि का स्वागत किया गया।स्वागत करने वालो में शंभूनाथ पुरोहित जी वरिष्ठ पत्रकार जिलाध्यक्ष-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, हाथरस, अमन पुरोहित, शुभम गुप्ता, उमाकांत पुंढीर, छोटू पुरोहित, राजीव वार्ष्णेय, पंडित हिमांशु पुरोहित, शिवम वार्ष्णेय, मनीष वर्मा, प्रथम वार्ष्णेय, तुषार उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button