:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में महिला सुरक्षा को बढ़ावा, पुलिस ने लगाया मिशन शक्ति सिग्नेचर कैंप

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर जौनपुर पुलिस का अभियान लगातार तेज़ी पकड़ रहा है। इसी क्रम में कोतवाली के बाहर मिशन शक्ति के तहत एक सिग्नेचर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि “नारी ही जगत जननी है, नारी के बिना समाज की कल्पना करना बेईमानी है।” उन्होंने बताया कि “One Girl With Courage Is A Revolution” जैसे सशक्त नारे के माध्यम से महिलाओं को आत्मविश्वास और सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं को सुरक्षित माहौल का अहसास कराना है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक श्रृष्टि जैन, प्रभारी कोतवाली विश्वनाथ प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी शकरमंडी कंचन पांडेय, चौकी प्रभारी राज कॉलेज सुनील यादव सहित थाना व महिला पुलिस बल मौजूद रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्षा मनोरमा रामसूरत मौर्य द्वारा सिग्नेचर कर अभियान का शुभारंभ कर की गई।सिग्नेचर कैंप में बड़ी संख्या में आम जनता ने भागीदारी निभाई और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियानों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button