:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: रसूलपुर ओझैनीया में सरकारी सड़क और नाली पर अतिक्रमण

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जनपद के थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर ओझैनीया गांव में सरकारी आरसीसी सड़क एवं नाली पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दबंग जेई द्वारा नाली को बंद कर गेट लगवाया जा रहा है, जिसका विरोध करने पर बुजुर्ग महिलाओं को गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेश कुमार (जेई) अपने मकान के पीछे की ओर सरकारी सड़क पर दरवाजा खोलते हुए नाली के ऊपर गेट लगवा रहे हैं और नाली को पाटने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उन्हें भद्दी गालियां दी गईं और मारपीट की धमकी दी गई।

स्थिति बिगड़ने पर महिलाओं ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। हालांकि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और प्रभाव के चलते मामला दबा दिया गया। पीड़ित बुजुर्ग महिला का कहना है कि थाने से लौटने के बाद आरोपी पक्ष द्वारा दोबारा गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपी ने खुलेआम कहा कि “जो करना है कर लो, नाली को पाट कर ही रहेंगे।

इस मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित महिला ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित पक्ष को न्याय मिल पाता है या नहीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button