utrakhandउत्तरकाशी

नई टिहरी में शिक्षकों की TET समस्या का मुद्दा उठा, नलिन भट्ट ने सांसद अनिल बलूनी से की मुलाकात

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :-  भाजपा के प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने गढ़वाल सांसद व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से दिल्ली में मुलाकात कर प्राथमिक एवं जूनियर शिक्षकों की टीईटी संबंधी समस्या से अवगत कराया।सांसद ने शिक्षकों की समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिया। प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने सांसद बलूनी को दिए ज्ञापन में बताया वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट दी जाए।

बताया कि उच्चतम न्यायालय के एक आदेशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी शिक्षकों को अब अपनी सेवाओं को नियमित रखने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करनी होगी। इसमें वे शिक्षक भी सम्मिलित हैं,जो वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त हुए हैं।बताया कि उस समय शिक्षक बनने हेतु टीईटी उत्तीर्ण करने की बाध्यता नहीं थी। बताया कि उस समय नियुक्त अनेक शिक्षक अब अपनी सेवा के अंतिम पड़ाव में हैं,अधिकांश सेवानिवृत्ति के निकट पहुंच चुके हैं। ऐसी स्थिति में उच्चतम न्यायालय के उक्त आदेश के कारण इन शिक्षकों में काफ़ी मानसिक दबाव एवं असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं। साथ ही,शिक्षक काफी समय से इस विषय को लेकर आंदोलनरत भी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के स्तर पर कोई ठोस कदम उठाकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त इन शिक्षकों को टीईटी से रियायत प्रदान की जाए।सांसद ने भरोसा दिया कि जल्द इस संबंध में कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button