सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सीओ ने प्रशस्ति पत्र, शॉल व गीता भेंट कर किया सम्मानित

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस /हरदोई :- सोमवार को क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव द्वारा जनपद में सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही शॉल एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनकी निःस्वार्थ सेवा और मेहनत के लिए हरदोई पुलिस की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

सम्मानित होने वालों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रामशरण, रेडियो उपनिरीक्षक विजय कुमार तिवारी, फायरमैन विमलेश सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चन्द्रिका प्रसाद शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस विभाग की ओर से सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।






