utrakhandउत्तरकाशी

निराकोट में भूधंसाव से दहशत, भवन पर मंडरा रहा खतरा, ग्रामीण पूछ रहे हैं प्रशासन कब जागेगा

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :-  उत्तरकाशी जिले के निराकोट गांव में लगातार हो रहे भूधंसाव ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। भूधंसाव की जद में एक आवासीय भवन आ गया है और घर का आंगन धंस गया है। गांव के पैदल रास्ते टूट गए हैं और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क कटिंग के बाद से ही गांव में धंसाव शुरू हुआ और लगातार बारिश ने हालात को और बिगाड़ दिया है। कई बार शिकायत के बावजूद न तो मौके का निरीक्षण हुआ और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए। सवाल यह है कि जब खबरें बराबर लग रही हैं, तो शासन-प्रशासन तक बात पहुंचने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। यह एक व्यक्ति नहीं पूरे गांव की सुरक्षा का मामला है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल भूवैज्ञानिक टीम भेजकर भूधंसाव की जांच कराई जाए, प्रभावित भवन को सुरक्षा दी जाए और गांव के रास्तों को सुधारा जाए। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी सीधे लापरवाह सिस्टम की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button