उत्तर प्रदेशचित्रकूटराज्य खबरें

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची संवेदना की रसोई, 1000 लोगों तक पहुंची भोजन सामग्री

लगातार दूसरे दिन राहत अभियान जारी, मानिकपुर कल्याण केंद्र और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी

राज्य ब्योरो प्रमुख – हेमनरायन द्विवेदी

जन एक्सप्रेस / मानिकपुर: बाढ़ और बारिश से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को अभियान के दूसरे दिन ग्राम पंचायत बंधवा के मजरा बंधवा व कल्याणपुर, ग्राम पंचायत जारोमाफी तथा ग्राम पंचायत टिकरिया जमुनिहाई के मजरा मसन्हा पुरवा और टिकरिया में करीब 1000 लोगों को भोजन सामग्री वितरित की गई।
यह राहत अभियान मानिकपुर कल्याण केंद्र एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आपदा से प्रभावित परिवारों तक आवश्यक भोजन सामग्री पहुंचाकर उन्हें राहत प्रदान करना है। कार्यकर्ताओं ने प्रभावित बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराई।
राहत वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों तक भोजन पहुंचने से प्रभावित परिवारों को काफी राहत मिली।
इस संवेदना अभियान को गति देने में मानिकपुर कल्याण केंद्र के केंद्र प्रभारी कृष्ण गोपाल, जिला संघचालक रामाधार शुक्ला, जिला सेवा प्रमुख राज सिंह, धर्मेंद्र द्विवेदी, अंकित सिंह, रामकेश यादव, पंकज पटेल, शशांक सिंह, महेश द्विवेदी, रोहन शुक्ला, सुखराज, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार, पंकज त्रिपाठी, रुद्र त्रिपाठी, पिंटू पांडे, राजेश सिंह, आशीष केसरवानी सहित अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।


कार्यकर्ताओं का कहना है कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जरूरतमंद लोगों तक भोजन और आवश्यक सामग्री पहुंचाना अभियान की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button