UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

सादाबाद में निकली मिशन शक्ति की विशाल रैली, पुलिस अधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जन एक्सप्रेस /सादाबाद :- सोमवार को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके सम्मान को समर्पित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत मंगलवार को सादाबाद में एक भव्य और विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली श्रीमती राम श्री देवी कन्या इंटर कॉलेज, कूंपा रोड से आरंभ होकर कस्बा के मुख्य मार्गों—जवाहर बाजार और गौतम नगर से होते हुए वापस विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई।

रैली में उमड़ी बालिकाओं की भीड़ रैली के दौरान छात्राओं ने नारी सुरक्षा, महिला स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के पक्ष में जोरदार नारे लगाए और तख्तियों के माध्यम से समाज को जागरूक किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा करना तथा समाज में उनके सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने बालिकाओं का प्रतीक्षा कटारा नायब तहसीलदार उन्होंने बालिकाओं को संबोधित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निडर और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कोतवाल विजय सिंह कानून व्यवस्था और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई। कस्बा इंचार्ज अंकित कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी अजय चौहान, और एसआई आशा चौधरी भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुलिसकर्मियों का सम्मान
रैली के समापन के पश्चात विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री महेंद्रपाल गौतम और प्रिंसिपल श्रीमती सीमा गौतम ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को फूल-मालाएं पहनाईं और स्मृति चिन्ह (प्रतीक चिन्ह) भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button