EDUCATIONUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाल बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान का दिया संदेश

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरपालपुर, हरदोई। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय इकनौरा, विकासखंड हरपालपुर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने प्रभावी नारों और संदेशों के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनकी शिक्षा को निरंतर प्रोत्साहित करने तथा महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने की अपील की। विद्यार्थियों ने समाज के लोगों को महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करते हुए बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समान अवसर प्रदान करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना आवश्यक है। साथ ही विद्यार्थियों को स्वयं सुरक्षा के प्रति सजग रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

जागरूकता रैली के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ज्ञान सिंह, अनुराधा वर्मा, रश्मि सिंह, रंजना देवी, आरती, जगदीप, पूजा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button