EDUCATIONUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत ‘नव दुर्गा, नव संकल्प’ कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मां ब्रह्मचारिणी के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की थीम ‘एकजुटता का संकल्प’ तथा टैगलाइन ‘कदम से कदम, शक्ति के संग’ के माध्यम से छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।

बैठक में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1090, महिला सहायता के लिए 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर की जानकारी दी। साथ ही जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने और किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक हेमलता, महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, लक्ष्मी, मनु और प्रियंका साहू सहित मिशन शक्ति टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button