utrakhandउत्तरकाशी

त्योहारी सीजन में ज्वेलरी शॉप्स की सुरक्षा जांच, काशीपुर पुलिस ने दुकानदारों को दिए निर्देश

सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील

जन एक्सप्रेस /काशीपुर :-  त्योहारी सीजन के मद्देनजर काशीपुर पुलिस ने क्षेत्र की ज्वेलरी शॉप्स का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों को प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सुचारू रखने और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकानों में सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था दुरुस्त रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली चहल-पहल को देखते हुए पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।

काशीपुर पुलिस ने लोगों से सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने, सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button